G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गाँव के समीप स्थित नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव निवासी स्व. फगुनी का 60 वर्षीय पुत्र राम आशरे साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गाँव के समीप स्थित नदी के पुल पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार राम आशरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share