उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक गिरने से सवार घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर मोहल्ला निवासी स्व. श्याम लाल का 52 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए वह ललौली थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक रसूलपुर गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक ब्रेकर पर उछली और अनितंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!