उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 12 मील जमरावा में आज पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था की फैक्ट्री की इमारत ध्वस्त हो गई और एक दंपत्ति गंभीर रूप से झुलस गया। तुरन्त दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित करते हुए पति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमरावाँ गाँव निवासी स्व. देश राज का 50 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था।
वह अपनी 47 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहा था। तभी अचानक पटाखों में अज्ञात कारणों से आगने विस्फोट हो गया। अचानक हुई भीषण आवाज़ से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया कुछ देर बाद लोगो को घटना के बारे में पता चला ग्रामीणों ने दोनो को बाहर निकाला हादशे में दोनो गम्भीर रूप से झुलस गए थे।
घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स से घायल दम्पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने पत्नी विमला देवी को मृत घोषित करते हुए पति वीरेंद्र पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही हादशे की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। फैक्ट्री के समीप स्थित अपने ट्यूवेल पर मौजूद स्थानीय युवक सुरजीत ने बताया मैं अपने ट्यूवेल पर था जब आवाज़ सुनी तो जाकर देखा और फोन कर लोगों को सूचना दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
