उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डुगरई गांव में आज सुबह ग्यारहवीं की छात्रा घर में काम कर रही थी तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दुगरई गांव निवासी हरी लाल की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी देवी जो कक्षा 11 की छात्रा है आज सुबह वह अपने घर में खाने के बरतन साफ कर रही थी।

तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। कुछ समय पश्चात उसने साँप काटने की बात अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!