फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से चार पहिया वाहन पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भग्गा सिंह का पुरवा गांव निवासी रामलाल का 45 वर्षीय पुत्र गुड्डू चार पहिया वाहन पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसका वाहन हुसैनगंज कस्बे और सात मील के बीच था तभी अज्ञात ट्रक चार पहिया वाहन को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वाहन में सवार गुड्डू घायल हो गया घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By