उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नेशनल हाइवे 2 में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सकूलपुर गांव निवासी धुन्नी सिंह का 23 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र अपने रिश्तेदार दीपक पुत्र मन्ना 22 वर्षीय निवासी रावतपुर थाना मलवां के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब यह लोग मलवा थाना क्षेत्र के।अल्लीपुर नेशनल हाइवे 2 में पहुंचे तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसे दोनो घायल हो गये। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!