उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के समीप खेत से घर वापस जा रहे अधेड को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत ही गई। जानकारी के अनुसार छिवली गांव निवासी स्व. मोती लाल रैदास का 50 वर्षीय पुत्र दिनेश रैदास शनिवार की शाम खेत घर पैदल वापस जा रहा था। तभी कुछ दूरी पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
