उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप स्थित नहर में डूबकर युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार चौफेरवा गांव निवासी छेदी लाल रैदास का 40 वर्षीय पुत्र रामनरेश नहर में नहाने गया था। तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तथा पंचनामा भरते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share