G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मेउली बुजुर्ग गाँव में आज सुबह खेत में खाद डालने गये अधेड़ अचानक चक्कर खाकर मौके में गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मेउली बुजुर्ग गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय का 50 वर्षीय पुत्र दूधनाथ पाण्डेय रविवार की सुबह लगभग 9 बजे खेतों मे खाद डालने गया था। तभी अचानक चक्कर आने पर मौके पर गिर गया और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचे। वहीं किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिस पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share