उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के छोटी संझिया गाँव में आज दोपहर अन्ना बकरे में हमला कर वृद्ध महिला को घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छोटी संझिया गांव निवासी स्व. राम खेलावन की 65 वर्षी पत्नी रामसखी अपने घर के बाहर बैठी थी।
इसी दौरान बकरे में उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गयी। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
