उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुआ कस्बे में बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइको से पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवास्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गाँव निवासी स्व. भैरो प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र गोकुल प्रसाद अपने 25 वर्षीय पुत्र राहुल प्रसाद के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कस्बे आ रहा था।

जब उसकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में पहुंची तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइको से तीन लोग घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद

सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी अभिशेक और पायलेट महेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे बाइक सवार प्रियांशु को घर जाने की सलाह देते हुए पिता पुत्र को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!