उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के कस्बे में अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गाँव निवासी राम शंकर की 55 वर्षीय पत्नी राधानगर थाना क्षेत्र घनसूनपुर गाँव निवासी बछराज के 18 वर्षीय पुत्र अपने भांजे अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रही थी।

जब बाइक राधा नगर कस्बे में पहुंची तभी अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार शकुंतला घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share