G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सौंरा गाँव के समीप अज्ञात वाहन साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाने के बेंहटा गांव निवासी स्व0 मनीराम का 50 वर्षीय पुत्र रमेश चन्द्र सौंरा स्थित खेतान केमिकल्स एवं फर्टीलाइजर में नौकरी करता था। बताते है कि लगभग रात 9ःबजे साइकिल से ड्यूटी जा रहा था। जब वह सौंरा के समीप ओवर ब्रिज एनएच 2 में पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share