फतेहपुर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित नवनियुक्त मुख्यसेविकाओं के नियुक्ति पत्र के वितरण का कार्यक्रम लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना एवं नवनियुक्त मुख्यसेविकाओं व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत 2425 मुख्य सेविका एवं 13 फार्मासिस्ट प्रदेश में आयोग द्वारा चयन हुआ है, जनपद में 28 मुख्यसेविकाओं का चयन हुआ है। नवनियुक्त चयनित 28 मुख्यसेविकाओं का नियुक्ति पत्र का वितरण विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा किया गया। नवनियुक्त मुख्यसेविकाएं नियुक्ति पत्र पाते ही उनके चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। विधायक जहानाबाद ने चयनित मुख्यसेविकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों की भर्ती योग्यता के आधार पर हुई है। मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन हुआ है, आप लोग देख रहे है कि हमारी सरकार में महिलाओं के स्वावलंबन व आत्मनिर्भर, सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार में प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप आप सभी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए निर्वहन कर क्योंकि आप सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों को दिशा व संस्कार देना, जो हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य है, उनके निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, अपने कार्यों को संवेदनशीलता के साथ करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करे। शासन की मंशा है कि देश व प्रदेश को कुपोषणमुक्त करना है, के लिए आपकी भूमिका अहम होगी। आप लोगों का पद मुख्य सेविका है पद के नाम से है पद की गरिमा स्पष्ट हो रही है कि आपका कार्य सेवा भाव का है। उन्होंने कहा कि आप लोग किसी भी परियोजना में जाकर जमीनी धरातल में देख सकते है साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By