उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमौली रोड पर रमना मैदान के सामने ई-रिक्शे ने बाइक को सवार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक से बाहर दो युवक घायल हो गए, घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैकापुर गाँव निवासी हरिओम का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र और उसका एक साथी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब बाइक थाना क्षेत्र के अमौली रोड पर रमना मैदान के सामने पहुंची तभी ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र के साथी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए धर्मेंद्र को सरकारी सरकारी एंबुलेंस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!