G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में पानी टंकी के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्वर्गीय अब्दुल मोबीन का 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुजम्मिल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कस्बे की पानी टंकी के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक मुजम्मिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share