उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जालौन जिले की कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में फतेहपुर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर और मॉडल बार एसोसिएशन तहसील खागा के पदाधिकारियों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड का जल्द खुलासा कराने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। जिला बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जबकि मॉडल बार एसोसिएशन खागा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी खागा को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि 31 अक्टूबर को कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना से प्रदेश का अधिवक्ता समाज आहत और आक्रोशित है। अधिवक्ताओं ने हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मामले की सुनवाई जल्द पूरी कराने की मांग की। दोनों बार एसोसिएशनों ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम जल्द लागू करने की मांग की गई।

मॉडल बार एसोसिएशन खागा ने दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग भी रखी। जिला बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजुला राजपूत, राजेश प्रसाद तिवारी, पुष्पा देवी मौर्य, आदित्य शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, सतीश शर्मा, छाया देवी, अविनाश कुमार सिंह, अनंत नारायण दुबे, हृदयराम श्रीवास्तव, दीप चंद्र त्रिपाठी, सुनील कुमार साहू, महाप्रसाद दुबे, राजेश सिंह गौतम, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, आयशा सहाब, नेकेता सोनकर, साविस्ता बानो, सुमित सिंह और तनत कुमार निषाद मौजूद रहे। वहीं मॉडल बार एसोसिएशन खागा की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और महामंत्री मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कमल सिंह, फूल सिंह, लोधी लक्ष्मी देवी, कुलजीत कुमार, शिव सिंह, अंकित कुमार द्विवेदी, मो. लतीफ, शिखा गुप्ता, संदीप कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार बाजपेयी, बसंत लाल साहू, रामबहादुर सिंह, संतोष कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत, हेमराज सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, चित्रसेन, पंकज कुमार, बजरंग प्रताप सिंह, रोहित कुमार और सुषमा सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share