उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नवबस्ता बाईपास पर बीती रात आठ बजे नेशनल।हाइवे 2 पर बने फ्लाईओवर के ऊपर से महिला ने नीचे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानजारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुसवापुर गाँव निवासी अब्दुल जब्बार ने 14 दिसम्बर 2022 को अपनी 22 वर्षीय पुत्री राहत की शादी कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के बड़ा गाँव निवासी जियाउल के साथ किया था।
शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन रहने के चलते राहत अपने मायके में थी और मानसिक तनाव के चलते उसने बीती रात कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के ओवर ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
