उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन का दूसरी मंजिल में बना छज्जा गिरने से काम कर रहे राजगीर व मजदूर घायल हो गए। दोनों घायल को सीएचसी पहुंचाया गया है। नगर जोंकीपर मुहल्ले के रहने वाले लक्ष्मण यादव जीटी रोड रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के सामने भवन निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर सुल्तानपुर घोष थाने के नौरंगाबाद निवासी राजगीर विनोद कुमार व दशराजपुर गांव के रहने वालेमजदूर पप्पू दूसरी मंजिल में बने छज्जे पर दीवार बना रहे थे। तभी अचानक छज्जा गिर जाने से काम कर रहे राजगीर व मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल राजगीर की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!