G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गाँव में आज रविवार की सुबह अपने घर की छत पर किसी काम से गए युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव निवासी शीतला प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र सचिन शुक्ला आज रविवार की सुबह अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। तभी उसको वहाँ छिपे जहरीले साँप ने काट लिया।

साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share