Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कसरांव गाँव मे आज सुबह घर में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर से हो रही गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। हादशे की जानकारी होने पर परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कसरांव गाँव निवासी सर्वेश कुमार की 27 वर्षीय पत्नी प्रगति देवी आज सुबह अपने घर पर गैस चूल्हे ने खाना बना रही थी।

तभी सिलेंडर से हो रहे गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग की चपेट में आकर प्रगति देवी गम्भीर रूप से झुलस गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By