उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव में बीती रात हुई बारिश से कच्चा मकान सो रहे परिवार के ऊपर भर भरा कर गिर गया। मकान के मालवे में दबकर भाई बहन घायल हो गए। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शरकी गांव निवासी सोनू का परिवार बीती रात अपने घर पर सो रहा था। तभी हो रही बारिश से उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे मकान के मालवा में दबकर सोनू की 15 वर्षीय पुत्री खुशी 8 वर्षीय पुत्र शिवा मकान के मलवे में दब गए।

हादशे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को मलवे से बाहर निकाल कर घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचवाया। जहाँ ने डॉक्टर घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!