उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के छोटा का डेरा गांव में घर में खेल रहे बालक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छोटा का डेरा गांव निवासी जय कुमार का 10 वर्षीय पुत्र शनी घर में खेल रहा था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई तो साथ आये परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!