उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बारिश के चलते भोर पहर कच्ची कोठरी ढह गई। जिसके मलबे में दंपति दब गए। लोगों ने प्रयास करके उन्हें बाहर निकाला घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। घायल दंपति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कच्ची कोठरी ढहने से लाखों रुपए की संपत्ति मलवे में दबने से नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मुगलाही में सोमवार की भोर पहर करीब 4:00 बजे मोहम्मद इकलाख उम्र 46 वर्ष पुत्र जान मोहम्मद के घर की एक कच्ची कोठारी ढह गई। जिसके मलबे में मोहम्मद इकलाख तथा उनकी पत्नी शाजदा उम्र लगभग 44 वर्ष दब गए। कोठरी ढहने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के तमाम लोग एकत्र हो गए। काफी प्रयास के बाद दंपति को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड तथा कोतवाली बिंदकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि दंपति की हालत ठीक होने पर परिजन उन्हें घर वापस ले गए। कच्ची कोठरी ढहने से फ्रिज कूलर बेड अलमारी बर्तन व सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। मामले की सूचना गृह स्वामी ने लेखपाल को भी दिया।

वही जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुरेमीतन गांव में भी बीती रांत बारिश के बाद आज एक मकान ढह गया। कच्चा मकान ढहने से चैकीदार का पूरा परिवार बेघर हो गया। बताया जा रहा है कि कच्चा मकान होने से पूरा परिवार घर के बाहर पन्नी डालकर सो रहा था। तभी सुबह अचानक तेज धमक के साथ मकान ढह गया। जिससे पूरा परिवार बाल बाल बच गया।मगर मलवे में ग्रहस्ती का सामान दबने से पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है जहां हजारों का नुकसान हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!