उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के नेशनल हाइवे 2 पर बीती रात को ट्रक में बैठकर मौसेरे भाई के साथ वाराणसी जा रहे दो युवकों को ट्रक चालक ने हाइवे पर अहिरन खेड़ा दुर्गा मंदिर के पास उतार दिया। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना महाराजपुर के गांव नौगवां गौतम निवासी सुरेश प्रजापति का 22 वर्षीय पुत्र चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू अपने मौसेरे भाई शालू प्रजापति के साथ मंगलवार शाम को छह बजे सिकठिया से ट्रक में बैठकर वाराणसी स्थित एक गुटखा फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। रात को लगभग दस बजे ट्रक चालक से विवाद होने पर उसने दोनों युवकों को अहिरनखेड़ा दुर्गा मंदिर के पास उतार दिया। मौसेरे भाई शालू प्रजापति ने बताया कि चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू शराब के नशे में बार बार बीच हाइवे की तरफ भाग रहा था। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि रात के अंधेरे में पीछे से आ रही कई गाडियां शव के ऊपर से निकल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाइयों में छेदीलाल, ओमप्रकाश से छोटा था तथा अविवाहित था। मृतक की मां गुजराना बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध रही। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि मृतक शराब के नशे में ट्रक चालक से विवाद कर रहा था। तभी उसने इसे ट्रक से उतार दिया था। फिर नशे में बीच हाइवे की तरफ भागने पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

