Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के बिहार थानां क्षेत्र के भुतही हार गाँव निवासी अंजनी कुमार का 40 वर्षीय पुत्र अतीत कुमार जो फ़तेहपुर जिले में पी० डब्लू० डी० विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है।

आज सुबह वह अपने घर उन्नाव से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने फ़तेहपुर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप पहुंची तभी डंपर की टक्कर से बाइक सवार अतीत कुमार गंभीर जगह हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By