G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाने की पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एक कार होण्डा सिटी से लगभग 200 लीटर अवैध डीजल व डीजल चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। किशनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीती रात्रि समय करीब 22.05 बजे निषाद बाग फार्म हाउस के पास ग्राम रामपुर से आरोपी बृजेश कुमार पासवान पुत्र देवधारी निवासी ग्राम बेलवा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 32 वर्ष को 01 कार होण्डा सिटी वाहन सं0 UP14AM6460 से चार पिपिया नीले रंग की अवैध डीजल प्रत्येक 50 – 50 लीटर कुल अवैध डीजल लगभग 200 लीटर, एक लोहे का रिच,

एक पाना लोहे का स्टील कोटेड, एक पेंचकस (स्क्रू ड्राइवर), एक लोहे का प्लास, 02 सेक्सन पाइप तेल निकालने वाला तथा एक मोबाइल (वीवो कम्पनी) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 112/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आरोपी बृजेश को आवश्यक विधिक कार्यवाई हेतु न्यायालय भेजा गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share