G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी संकटा प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र जनार्दन बाइक पर सवार होकर घर से गेहूं का बीज लेने निकला था। जब उसकी बाइक चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक जनार्दन घायल हो गया घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अमौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भतीजे अजय ने बताया कि चाचा बाइक से गेहूं का बीज लेने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक गिर गई और वह घायल हो गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share