G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले आज अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी शिवरात्रि महापर्व की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हुसैनगंज थानां क्षेत्रांतर्गत भिटौरा घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं घाट, आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन व्यवस्था तथा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share