Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गाँव मे आज अपने घर की छत डालते समय युवक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी चंद्र भवन का 19 वर्षीय पुत्र अमित पाल अपने घर की छत डालते समय छत से नीचे गिरकर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन घायल को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई अनुज पाल ने बताया की भाई घर की छत डाल रहा था तभी वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By