Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के डूडरा पहाड़पुर गांव में दोस्तो के साथ खेल रहा बालक छत से गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डूडरा पहाड़पुर गांव निवासी रामराज का 7 वर्षीय पुत्र शनि अपने दोस्तों के साथ घर के समीप खेल रहा था। तभी खेलते समय गेंद छत पर चली गई और शनि छत पर चढ़कर गेंद उतरने लगा।

तभी वह नीचे गिरकर घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल बालक के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By