उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप बसंती खेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गजीपुर थानां शाह कस्बा निवासी 24 वर्षीय नईम अंसारी व 60 वर्षीय मुख्तार अहमद और ललौली थानां क्षेत्र के दुलापुर गाँव निवासी 55 वर्षीय मुसीबत अली तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम सी बिंदकी कस्बे जा रहे थे। तभी भवानीपुर के समीप डम्पर की टक्कर से बाइक सवार तीनो घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है। घायल मुख्तार अहमद ने बताया कि तीनों लोग बाइक से शाह कस्बा, थाना गाजीपुर से बिंदकी जा रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर गांव के पास डंपर की टक्कर से हम लोग घायल हो गए है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!