उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के बरमतपुर गाँव में पुत्र ने माँ को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था मे माँ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बरमतपुर गाँव निवासी राम चन्द्र की 43 वर्षीय पत्नी माया देवी को उसी के पुत्र ने बाइक के शॉकर पाइप से हमला गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पडोशी देवर शिव पूजन ने बताया कि मृतिका का पुत्र अरविंद नशे का आदी था। जिसके चलते उसका दिमागी संतुलन ठीक नही रहता था। परिजन उसको इलाज के लिए लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने घर मे रखे बाइक के शॉकर से माँ के सिर पर कई प्रहार कर दिए जिसके चलते माँ गम्भीर रूप से घायल होकर मरणाशन हो गई। जानकारी होने के बाद पूरा मोहल्ला जमा हो गया घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ से कानपुर रेफर कर दिया गया कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है वही आरोपी पुत्र अरविन्द पुलिस हिरासत में है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

