उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइंन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर बृद्ध की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी स्वर्गीय मनबोधन का 68 वर्षीय पुत्र श्याम लाल किसी काम से फतेहपुर शहर आया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र में शादीपुर रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना जीआरपी को हुई तो मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!