उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मजरे नरैचा गांव में आज दोपहर चारा काटने की पावर मशीन में चारा कतरते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। उसको बचाने पहुंची उसकी बहु तो करंट ने उसको भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो किसी दोनो को करंट से अलग कर इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने सास को मृत घोषित करते हुए बहु को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मजरे नरैचा गाँव निवासी राजू निषाद की 42 वर्षीय पत्नी सिया देवी घर पर लगी बिजलीं से चलने वाली चारा कतरने वाली मसीन से चारा कतर रही थी। तभी वह करंट के चपेट में आ गई जिसकी जानकारी उसके पुत्र पिंटू की 23 वर्षीय पत्नी नीता देवी को हुई तो वह दौड़ कर सास को करंट से दूर करने लगी। जिसके चलते वह भी करंट के चपेट में आ गई। सास बहू की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो किसी तरह प्रयास करके सास बहू को करंट से दूर किया। जिसमें दोनो।गम्भीर रूप से झुलस थी तुरन्त उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने सांस सिया देवी को मृत घोषित करते हुए। बहू नीता देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!