Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औग थाना क्षेत्र के मिराई गाँव में गणपति विसर्जन के दिन एक भयानक हादसे ने धार्मिक महोत्सव की खुशी को शोक में तब्दील हो गई। पिकअप पर लगे डीजे की लोहे की रॉड अचानक हाई टेंशन लाइन से टकराई, जिससे वाहन बिजलीं के करंट की चपेट में गया। इस हादसे में पिकअप पर सवार सात श्रद्धालु गम्भीर रूप से झुलस गए और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही डीजे की रॉड हाई टेंशन लाइन से टकराई, वाहन में सवार श्रद्धालु उछलकर नीचे गिर पड़े। घायलों में पुच्ची (17), आयुष सिंह (25), अभय सिंह (17), रवि सिंह (26), सारा पहलवान (खदरा), एक सफाईकर्मी का पुत्र और वाउवा शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By