Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल।अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर गांव निवासी ओम प्रकाश का 23 वर्षीय पुत्र ललित कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था।

जब उसकी बाइक खागा कस्बे में पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक ललित कुमार घायल हो गया घायल।अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By