Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में आज सुबह हो रही बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। जिससे मकान के मलवे में गृहस्वामी दब गया, हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर मलवे में दबे गृहस्वामी को बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की चोट गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिमौर गाँव निवासी शिव गोपाल का 50 वर्षीय पुत्र भोला आज सुबह अपने घर पर था।

तभी हो रही बारिश में उसका कच्चा माकन ढह गया और भोला माकन के मलवे में दब गया। हादशे कि जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर मलवे में दबे भोला को बाहर निकाल कर इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी विवेक और पायलेट सचिन के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By