G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में बीती रात किशोर अपने घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी हुई बारिश से वह नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धर्मदास पुर गांव निवासी राजेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र मोनू बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था।

तभी हुई बारिश से वह नींद के झोंके में उठा और खुली छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके।परिजनों को हुई तो तुरंत अपने वाहन से परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share