उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मुंगेरी बाग के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी जगत पाल का 26 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के मुंगरी बाग के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ऑटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ऑटो की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से प्रदीप को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!