G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में आज दोपहर सन्दिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ला निवासी महावीर की 55 वर्षीय पत्नी कलावती ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही साथ आए परिजन मृतिका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share