G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव के समीप पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी राम आशरे अपनी 35 वर्षीय पत्नी कुंती देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share