उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मवइया गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मवइया गांव निवासी धर्मपाल के 22 वर्षीय पुत्र महेश कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं युवक के साथ जिला अस्पताल पहुंचे उसके पिता धर्मपाल ने बताया कि इसकी शादी तय हो गयी है। यह अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। तभी दोनों के बीच फोन पर न जाने क्या बात हुई की इसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!