उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गांव के समीप खेतों से वापस घर लौटते समय रास्ते में जहरीले सांप में मासूम को काट दिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गांव निवासी राज नारायन का 3 वर्षीय पुत्र शिवा परिजनों के साथ गांव के समीप स्थित खेत गया था। वहां से वापस घर लौटते समय रास्ते में उसको जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मासूम को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर हाल बेहाल होता रहा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!