Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में आज सुबह अपने घर की छत से उतरते समय महिला का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी पृथ्वी पाल की 70 वर्षीय पत्नी शांति देवी आज सुबह अपने घर की छत से उतर रही थी।

तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप गया। तुरंत उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By