Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ब्राउन्हा गांव के समीप जंगल से बकरी कराकर घर लौट रहे चरवाहे को ई-रिक्शे ने टक्कर मार दिया। जिससे चरवाहा घायल हो गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ब्राउन्हा गांव निवासी स्वर्गीय शिवनाथ का 65 वर्षीय पुत्र शिव बरन गांव के समीप स्थित जंगल से बकरी चरा कर वापस घर लौट रहा था।

जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी रोड से निकले ई-रिक्शे ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By