G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे में रोड़ पार करते समय बृद्ध बाइक की टक्कर से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नोनारा गाँव निवासी स्व. बोधी लाल का 74 वर्षीय पुत्र बदलू प्रसाद जहानाबाद कस्बे किसी काम से गया था।

तभी रोड़ पार करते समय उसको बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे बदलू प्रसाद घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share