Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गई युवती को जहरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव निवासी स्वतंत्र कुमार की 23 वर्षीय पुत्री पूजा देवी अपने परिजनों के साथ गांव के समीप स्थित खेतों में काम करने गई थी।

तभी उसको वहां जहरीले सामने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By