Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। जिसके चलते ई रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार नगर के ललौली रोड गुप्ता हाता मोड़ में आज सुबह लगभग 10:00 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। जिसके चलते ई-रिक्शा में सवार रामधनी उम्र लगभग 60 वर्ष तथा गजराज उम्र लगभग 58 वर्ष दोनों निवासी टिकरी कोतवाली क्षेत्र तथा कल्लू उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी ग्राम बिरहीपुर थाना कल्याणपुर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ लग गई। घायलों को बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। बताया जाता है कि टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर मौके से निकल गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और लोगों ने ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित पड़कर पुलिस की हवाले कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By