उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा- नगर के पश्चिमी बाईपास पर स्तिथि सन्दीप हास्पिटल में एक महिला की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा शव को रखकर बुधवार को हंगामा किए जाने के बाद आज गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व खागा चिकित्साधिकारी द्वारा बिना पंजीयन और चिकित्सक स्टाफ के चल रहे अवैध सन्दीप हास्पिटल को शील कर दिया गया। आपको बताते किशनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गाँव निवासी अजय की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी को प्रशव पीड़ा होने पर खागा कस्बे में स्थित संदीप हॉस्पिटल में 23 अगस्त को भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में नार्मल डिलेवरी की बात कही गई। वहाँ 27 अगस्त तक भर्ती रखने बाद बिना परिजनों से पूंछे संगीत देवी का ऑपरेशन कर दिया और उसको दो यूनिट ब्लड भी चढ़ा दिया गया। जबकि डिलेवरी के बाद 10 यूनिट था उसके बाद भी 2 यूनिट चढ़ा दिया। उसके बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो फ़तेहपुर में बीआईओएस हॉस्पिटल भेज दिया। यहाँ भर्ती करने से मना कर दिया गया तो संदीप हॉस्पिटल वालो ने कानपुर में राधे हास्पिटल भेज दिया। जहाँ 4 दिन तक वेंटिलेटर में रखने के बाद भी कोई सुधार नही दिखा तो परिजन उसको प्रयागराज स्वरूप रानी हॉस्पिटल लेकर गए जहाँ आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तो वहाँ से मृतिका के शव को खागा लेकर आये और संदीप हॉस्पिटल के बाहर रख कर हंगामा किया उसके बाद स्वास्थ विभाग कर ज़िम्मेदारो द्वारा अवैध हॉस्पिटल के खिलाफ शीज़ की कार्यवाई की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!